फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sia rade in kashmir

Jammu News: एसआईए ने टेरर फंडिंग मामले में घाटी में कई जगहों पर दी दबिश

विज्ञापन
sia rade in kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में शुक्रवार को घाटी में विभिन्न जगहों पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार एजेंसी द्वारा बारिश के बावजूद दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा जिलों में कुछ स्थानों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यह मामला अपराध से अर्जित आय को जुटाने, जमा करने और वैध बनाने से संबंधित है। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, अपराध की आय का उपयोग बाद में अलगाववाद और आतंकवाद सहित गैरकानूनी गतिविधियों में किया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक एसआईए द्वारा पुलवामा जिले के पंपोर के लालपोरा छतलाम के शाबिर अहमद (ट्रैक्टर चालक), अवंतीपोरा के मुकदम मोहल्ला में फारूक अहमद, लारकीपोरा के इम्तियाज़ अहमद डार और जॉबरारा के अब्दुल अहमद के घर के अलावा अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में इरशाद अहमद के घर पर दबिश दी गई। इस दौरान कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे। हालांकि इस संबंधी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed