{"_id":"689abde054b61d13de070e3f","slug":"sia-conducts-raids-for-1990-murder-of-kashmiri-pandit-woman-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का केस: 1990 के सरला भट्ट हत्याकांड में एसआईए की छापेमारी, यासिन मलिक के घर भी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का केस: 1990 के सरला भट्ट हत्याकांड में एसआईए की छापेमारी, यासिन मलिक के घर भी दबिश
Tue, 12 Aug 2025 09:37 AM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:37 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी ने साल 1990 के सरला भट्ट हत्याकांड में कई जगहों पर छापा मारा है। एक टीम यासिन मलिक के घर भी पहुंची है।
विज्ञापन
यासीन मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : X @ANI
विस्तार
जम्मू कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी ने 1990 में कश्मीरी पंडित महिला सरला भट्ट हत्याकांड में मंगलवार को कई जगहों पर छापा मारा है। ये हत्याकांड 35 साल पहले हुआ था। जांच टीम ने यासिन मलिक के घर पर भी रेड की है। एसआईए की टीम मध्य कश्मीर पहुंची है।
विज्ञापन
राज्य जांच एजेंसी 35 साल पहले हुई एक कश्मीरी पंडित महिला की हत्या की जांच के लिए पहुंची है। मध्य कश्मीर में कई जगहों पर छापे मारी चल रही है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि सरला भट्ट की हत्या के सिलसिले में प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट से जुड़े कई लोगों के घरों पर रेड मारी है।
विज्ञापन
बता दें कि सरला भट्ट का शव श्रीनगर शहर में मिला था, जो अप्रैल 1990 में सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अपने छात्रावास से लापता हुई थी। जेकेएलएफ के पूर्व नेता पीर नूरुल हक शाह उर्फ एयर मार्शल उन लोगों में शामिल थे। जिनके घरों की तलाशी एजेंसी के अधिकारियों ने ली। बता दें कि एजेंसी ने हाल ही में इस मामले की जांच अपने हाथों में ली थी।
विज्ञापन