{"_id":"6a1f44ec6f4f3e80260b30a9","slug":"si-honey-trap-case-jammu-news-c-10-jmu1062-928612-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आईएसआई हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार युवक को बताया निर्दोष, मां ने लगाई सरकार से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आईएसआई हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार युवक को बताया निर्दोष, मां ने लगाई सरकार से गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां बोली, बेटा ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं, साजिश के तहत फंसाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू पुलिस की ओर से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हनी ट्रैप और जासूसी मामले में गिरफ्तार युवक के परिवार ने उसे निर्दोष बताया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे मकवाल गांव के रहने वाले युवक कर्ण को सतवारी पुलिस ने 30 मेई को गिरफ्तारी किया था।
युवक की मां ने कहा कि उनका बेटा सीधा-सादा है और केवल पांचवीं या छठी कक्षा तक ही पढ़ा है। उसे इस बात की समझ नहीं थी कि वह किस तरह के लोगों के संपर्क में आ रहा है। उन्होंने कहा कि संभव है कि किसी साजिश के तहत उसे इस जाल में फंसाया गया हो। बेटा कभी-कभार मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था। ज्यादातर समय उस पर गेम खेलता था। वह अक्सर उसे ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने पर डांटती भी थीं। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वह पाकिस्तान के संपर्क में कैसे आया या उस पर संवेदनशील सूचनाएं साझा करने के आरोप कैसे लगे। उन्होंने कहा कि परिवार को इस मामले के बारे में पहले कभी कोई जानकारी नहीं थी और न ही उनके बेटे ने कभी इस संबंध में कुछ बताया। यदि उनके बेटे से कोई गलती हुई भी है तो सरकार को उसकी परिस्थितियों को देखते हुए उसे माफ कर देना चाहिए। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां युवक के कथित संपर्कों और गतिविधियों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।