{"_id":"58db44c14f1c1b6b3a63e377","slug":"shutdown-in-the-kashmir-valley-today-rail-service-will-also-be-postponed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में आज बंद, रेल सेवा भी रहेगी स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में आज बंद, रेल सेवा भी रहेगी स्थगित
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के चाडूरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ के दौरान हुए प्रदर्शनों में तीन स्थानीय युवकों की मौत को लेकर बुधवार को अलगाववादियों ने बंद का आह्वान किया है।
बंद को देखते हुए बुधवार को घाटी में रेल सेवा भी स्थगित रहेगी। बंद को हुर्रियत (जी), हुर्रियत (एम), जेकेएलएफ समेत अन्य अलगाववादी नेताओं ने समर्थन किया है।
हुर्रियत (जी) के प्रवक्ता अनुसार शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद भी इस मामले में प्रदर्शन की अपील की गई है।

एक और पुलिस अधिकारी के घर पर हमला
आतंकवादी
- फोटो : Demo Pic.
आतंकियों ने मंगलवार को एक और पुलिस अधिकारी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। घटना कुलगाम जिले की खुदवानी इलाके की है।
बताते हैं कि दो आतंकी बांदीपोरा के एसपी आपरेशन दाउद मट्टू के घर में जबरन घुस गए। उन्होंने परिवारवालों को धमकी दी और घर में तोड़फोड़ की। घर से जाते वक्त उन्होंने दो-तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस अफसर के घर हमले की यह तीसरी वारदात है।