{"_id":"5905e58b4f1c1bcc3a44136a","slug":"shutdown-in-kashmir-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Sun, 30 Apr 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में अलगाववादियों के बंद से रविवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। कुपवाड़ा में सैन्य ठिकाने पर आतंकी हमला में आतंकियों के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान फायरिंग में नागरिक की मौत पर बंद का आह्वान किया गया था। बंद को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। अलगाववादियों को नजरबंद रखा गया था।
बंद के चलते व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें तथा पेट्रोल पंप बंद रहे। सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे, लेकिन निजी कार, आटो रिक्शा कई इलाकों में सामान्य दिनों की तरह चलते रहे। टीआरसी तथा लाल चौक पर संडे बाजार भी सजा जहां काफी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे।
लाल चौक, मायसूमा सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा के इंतजाम थे ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि कुपवाड़ा में सैन्य ठिकाने पर आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों के शव सौंपने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों की ओर से हिंसक प्रदर्शन किए गए थे। इस दौरान बेकाबू स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से चलाई गई गोली में एक नागरिक की मौत हो गई थी।