फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shubham rules at Vinoo Mankad trophy in himachal

हिमाचल के खिलाफ शुभम ने जड़े 135 रन

Tue, 14 Oct 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 14 Oct 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
shubham rules at Vinoo Mankad trophy in himachal

पैरामाउंट क्रिकेट प्रमोशन एसोसिएशन ग्राउंड, संतोषगढ़ ऊना (हिमाचल प्रदेश) में मंगलवार को वीनू माकंड ट्राफी अंडर 19 नार्थ जोन में शुभम खजूरिया की शानदार 135 रनों की शतकीय पारी की बदौलत जेएंडके ने हिमाचल प्रदेश पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। आगामी 16 अक्तूबर को जेएंडके का मुकाबला हरियाणा से होगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले वीनू माकंड में जेएंडके को दिल्ली और पंजाब से हार देखनी पड़ी थी, लेकिन मंगलवार को खेले गए मुकाबले में जेएंडके ने शानदार वापसी करके बढ़त बनाने का सफर शुरू किया। हिमाचल प्रदेश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


टीम की ओर से कपिल ने 54 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा अर्जुन ने 40 रनों का योगदान दिया। जेएंडके की ओर से शुभम खजूरिया, आबिद मुश्ताक और इरशाद ने दो-दो बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। हनन एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में जेएंडके ने 46वें ओवर में पांच विकेट गंवाकर जीत दर्ज कर ली। शुभम ने एक छोर को संभालते हुए 119 गेंदों पर 12 चौकों और छह चौकों से ताबड़तोड़ 135 रनों की कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।


शुभम ने पिच पर रहते हुए किसी भी गेंदबाज को खुद पर हावी नहीं होने दिया। इसके अलावा दूसरे छोर से पारस शर्मा ने संभलकर खेलते हुए 138 गेंदों पर 81 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। अब अगले मुकाबले में जेएंडके को हरियाणा के खिलाफ बेहतर प्रदर्sशन कर बढ़त कायम रखने पर काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed