{"_id":"5d7906578ebc3e93c02afa85","slug":"shrine-board-at-mata-vaishno-devi-will-arrange-food-for-pilgrims-in-navratri-having-fast-at-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नवरात्रि माता वैष्णो देवी के दरबार में व्रत रखकर भी कर सकेंगे चढ़ाई,श्राइन बोर्ड ने की यह व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस नवरात्रि माता वैष्णो देवी के दरबार में व्रत रखकर भी कर सकेंगे चढ़ाई,श्राइन बोर्ड ने की यह व्यवस्था
Wed, 11 Sep 2019 08:31 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 11 Sep 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
वैष्णों देवी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
नवरात्र के दौरान वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को व्रत फलाहार सहित सभी उचित सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यात्रियों की सुरक्षा के साथ साफ सफाई पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नवरात्र के दौरान ट्रैक और श्राइन क्षेत्र में बिजली-पानी की नियमित आपूर्ति को सुनिश्चित बनाया जाएगा।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने बुधवार को बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्र की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नवरात्र में भक्तों को व्रत सामग्री मुहैया करवाई जाएगी। नवरात्र में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समय पूर्व सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
उन्होंने अधिकारियों, इंजीनियरों, एरिया/यूनिट अध्यक्षों से नवरात्र से जुड़ी तैयारियों को दैनिक स्तर पर देखने को कहा। इसमें खासतौर पर साफ सफाई को सुनिश्चित बनाया जाएगा। बोर्ड की ओर से दोगुने प्रयास करके यात्रियों को नया अनुभव देने पर काम किया जाएगा, जिसमें वे वैष्णो देवी से यादगार यादें ले जा सकें। यात्रा ट्रैक पर यात्रियों की सुचारु आवाजाही के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। बैठक में डॉ. अरविंद करवानी, अमित वरमानी, दीपक दुबे, डॉ. जगदीश मिश्रा, मनु हंसा आदि मौजूद रहे।