फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shrimadbhagwat katha

Jammu News: प्रभु श्रीराम ने पिता का वचन निभाकर दिखाया एक रास्ता

विज्ञापन
Shrimadbhagwat katha
गांव वड़ियाल ब्राह्मणा में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
विज्ञापन

भागवत कथा के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव वड़ियाल ब्राह्मणा में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। मौके पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बलवीर दास महाराज की देखरेख में पहुंचे संतों के मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हुआ, जिसमें भक्तजनों ने भी आहुतियां डाल पूजा की। बाद में गांव में यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं कलश लेकर भगवान का गुणगान करते हुए बहते जल स्रोत से जल भर कर लाईं।

दोपहर को महामंडलेश्वर बलवीर महाराज ने भक्तजनों को कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम वन गमन प्रसंग सुनाया। कहा कि प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक कर उन्हें राजा बनाया जाना था, लेकिन उन्हें अपने पिता के कहने पर 14 वर्षों के लिए वनवास जाना पड़ा। आज इस दुनिया में बच्चे अपने माता-पिता का कहा नहीं मानते। लेकिन, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अपने पिता का वचन निभाकर लोगों को एक रास्ता दिखाया। शास्त्री ने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलने वाले प्राणियों के कष्ट भगवान हर लेते हैं। पंचायत के सरपंच बिन्नी शर्मा ने बताया सात दिनों तक बलवीर महाराज प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। शनिवार 29 अप्रैल को इस विशाल श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन भंडारा होगा। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की कि वह इस धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लें और पुण्य के भागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed