{"_id":"583481cd4f1c1b2c2513b428","slug":"shri-shri-in-kashmir-back-to-paradise-conference","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर श्री श्री रविशंकर ने कहा, नहीं आ रही कोई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी पर श्री श्री रविशंकर ने कहा, नहीं आ रही कोई मुश्किल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
कांफ्रेंस में पहुंचे श्री श्री रविशंकर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी पर श्री श्री रविशंकर के सवाल पर भक्तों का एक स्वर में जवाब आते ही ठहाके छूट गए। जोशीली आवाज में एक स्वर होकर भक्तों ने कहा, कोई मुश्किल नहीं हुई। नोटबंदी से सबका भला होगा।
जवाब पाकर श्री श्री ने कहा, फिर तो यह संदेश देश भर में देना होगा। मौका था कश्मीर बैक टू पैराडाइस कंाफ्रेंस की पूर्वसंध्या आर्ट आफ लिविंग संस्था की डिवोटी मीट का। अखनूर रोड से सटे आयोजन स्थल पर संस्था के शिक्षकाें और प्रशिक्षकाें से मिलने पहुंचे श्री श्री ने हर हाल में खुश रहने का संदेश दोहराया।
जम्मू सहित कठुआ, सांबा, डोडा, भद्रवाह, पाडर जैसे दूरदराज इलाकाें से सैकड़ाें की तादाद में पहुंचे संस्था सदस्यों से मुखातिब श्री श्री ने कहा, जम्मू कश्मीर के हर मोहल्ले तक खुशी का संदेश जाना चाहिए।

सेल्फी के लिए मची होड़
shri shri ravishankar
- फोटो : File Photo
भक्ताें के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा जगह-जगह कौशल विकास केंद्र और जन सशक्तिकरण के उद्देश्य से केंद्र खोले जा रहे हैं। इससे पूर्व श्री श्री के पहुंचते ही उनके साथ सेल्फी खिंचाने की होड़ मच गई। संवाद के दौरान किसी ने कहा श्री श्री आप कमजोर हो गए हैं, अपना ख्याल रखा कीजिए। इस तरह से कई सवाल और जिज्ञासाएं व्यक्त हुईं।
अंत में सामूहिक रूप ध्यान किया गया। आर्ट आफ लिविंग संस्था के स्टेट टीचर्स कोआर्डिनेटर राजन सलालिया ने बताया श्री श्री बुधवार को कश्मीर बैक टू पैराडाइस में शिरकत करने आए हैं। आनन फानन डिवोटी मीट बुलाई गई जिसमें सैकड़ाें की तादाद में भक्त दूर दराज इलाकों से भी जम्मू पहुंच गए।