फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shri shri in kashmir Back to Paradise Conference

नोटबंदी पर श्री श्री रविशंकर ने कहा, नहीं आ रही कोई मुश्किल

Wed, 23 Nov 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 23 Nov 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
shri shri in kashmir Back to Paradise Conference
कांफ्रेंस में पहुंचे श्री श्री रविशंकर - फोटो : Amar Ujala
नोटबंदी पर श्री श्री रविशंकर के सवाल पर भक्तों का एक स्वर में जवाब आते ही ठहाके छूट गए। जोशीली आवाज में एक स्वर होकर भक्तों ने कहा, कोई मुश्किल नहीं हुई। नोटबंदी से सबका भला होगा।
विज्ञापन


जवाब पाकर श्री श्री ने कहा, फिर तो यह संदेश देश भर में देना होगा। मौका था कश्मीर बैक टू पैराडाइस कंाफ्रेंस की पूर्वसंध्या आर्ट आफ लिविंग संस्था की डिवोटी मीट का। अखनूर रोड से सटे आयोजन स्थल पर संस्था के शिक्षकाें और प्रशिक्षकाें से मिलने पहुंचे श्री श्री ने हर हाल में खुश रहने का संदेश दोहराया।
विज्ञापन


जम्मू सहित कठुआ, सांबा, डोडा, भद्रवाह, पाडर जैसे दूरदराज इलाकाें से सैकड़ाें की तादाद में पहुंचे संस्था सदस्यों से मुखातिब श्री श्री ने कहा, जम्मू कश्मीर के हर मोहल्ले तक खुशी का संदेश जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी के लिए मची होड़

shri shri in kashmir Back to Paradise Conference
shri shri ravishankar - फोटो : File Photo
भक्ताें के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा जगह-जगह कौशल विकास केंद्र और जन सशक्तिकरण के उद्देश्य से केंद्र खोले जा रहे हैं। इससे पूर्व श्री श्री के पहुंचते ही उनके साथ सेल्फी खिंचाने की होड़ मच गई। संवाद के दौरान किसी ने कहा श्री श्री आप कमजोर हो गए हैं, अपना ख्याल रखा कीजिए। इस तरह से कई सवाल और जिज्ञासाएं व्यक्त हुईं।

अंत में सामूहिक रूप ध्यान किया गया। आर्ट आफ लिविंग संस्था के स्टेट टीचर्स कोआर्डिनेटर राजन सलालिया ने बताया श्री श्री बुधवार को कश्मीर बैक टू पैराडाइस में शिरकत करने आए हैं। आनन फानन डिवोटी मीट बुलाई गई जिसमें सैकड़ाें की तादाद में भक्त दूर दराज इलाकों से भी जम्मू पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed