फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shri shakti express trapped in flood

बाढ़ में फंसी श्री शक्ति एक्सप्रेस, आधा दर्जन ट्रेनें रद्द

Sun, 07 Sep 2014 08:18 AM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
shri shakti express trapped in flood

जम्मू रेलवे स्टेशन पर शनिवार का दिन माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छा नहीं रहा। दिन भर यात्रियों ने पूछताछ केंद्र तथा अन्य विधियों से जानकारी हासिल की कि कटड़ा के लिए ट्रेनों की आवाजाही कब बहाल होगी।

विज्ञापन


कानपुर से आए प्रद्युम्न शुक्ला तथा उनकी पत्नी रत्ना जब कानपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस से दोपहर में पहुंचे तो उन्हें पता नहीं था कि जम्मू-उधमपुर-कटड़ा ट्रैक बंद है।
विज्ञापन


माता वैष्णो देवी के  दर्शन करने के लिए जा रहे प्रद्युम्न को बताया गया कि  मौसम ठीक नहीं है, रेलवे ट्रैक उधमपुर तक बाधित है। लिहाजा उन्हें फिलहाल लौट जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर सोलह नंबर टनल पर गिरा मलबा

shri shakti express trapped in flood

जम्मू से उधमपुर के मध्य रामनगर रेलवे स्टेशन के निकट टनल नंबर सोलह पर फिर मलबा गिर जाने से ट्रैक बाधित हो गया। मलबा हटाने के लिए रेलवे इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी जुटे रहे।

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त माह में भी टनल नंबर सोलह के ऊपर से गुजर रही धार रोड से मलबा गिरा था, जिससे वहां से गुजर रही मालवा ट्रेन घंटों मलबे के बीच फंस गई थी।

बताया गया कि वहां पर भी शनिवार को मलबा गिरा, जिसे जल्द हटवाया गया ज्यादातर मलबा, पत्थर रामनगर तथा उधमपुर के बीच गिरा है, जिसे शाम सवा सात बजे तक साफ कर लिए जाने की संभावना है।

जम्मू स्टेशन पर फंसे सैंकड़ों यात्री

shri shakti express trapped in flood

डीएमयू तथा अन्य ट्रेनों से कटड़ा माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए  जाने वाले यात्री आज बेहाल रहे। यात्रियों को जम्मू कटड़ा ट्रैक बंद होने के कारण प्लेटफार्म या प्रतीक्षालय में ठहरना पड़ा।

जम्मू मेल से उधमपुर तक यात्री नहीं पहुंच सके। वे जम्मू रेलवे स्टेशन पर परेशान रहे। टपकते रहे प्लेटफार्म पर शनिवार को भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को यह नहीं समझ में आ रहा था कि क्या कि या जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed