फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shri parasuram shobhayatra

Jammu News: शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने किया भगवान परशुराम का जयघोष

विज्ञापन
Shri parasuram shobhayatra
अखनूर में श्री डोगरा प्रतिनिधि सभा ने परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में श्री डोगरा प्रतिनिधि सभा ने एक शोभायात्रा निकाली। इसका आयोजन अध्यक्ष अशोक शास्त्री की अगुवाई में हुआ। शोभायात्रा कस्बे के कामेश्वर मंदिर से निकली, और कामेश्वर मार्केट, बस अड्डा, मेन चौक सहित अन्य बाजारों से गुजरी। इसमें पद्मश्री पं. विश्वमूर्ति शास्त्री, डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक राजीव शर्मा विशेष रूप से शामिल थे। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम का जयघोष कर उनकी महिमा का बखान किया।

शोभायात्रा के आगे युवा दोपहिया वाहनों पर सवार होकर भगवान परशुराम का जयघोष कर रहे थे। उनके पीछे पैदल श्रद्धालु भजन गाते हुए जा रहे थे। भगवान परशुराम का गुणगान महिलाएं भी कर रही थीं। शोभायात्रा के आगमन पर कस्बे के सुंदर सिंह गुरूद्वारा, पुली वाले मंदिर, मेन बाजार सहित अन्य बाजारों में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल सहित अन्य स्टॉल लगे हुए थे। इसके बाद श्री परशुराम मंदिर में भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, एसएसपी मोहन लाल भगत, डीएसपी केडी भगत, डीडीसी सदस्य भूषण बराल, रमन मिश्रा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed