{"_id":"64a3e8ebc10868cd7205bef3","slug":"shri-amarnath-pilgrims-5th-batch-of-6597-leave-jammu-for-kashmir-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath 2023: जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पांचवां जत्था कश्मीर के लिए रवाना, गूंज रहे बम बम भोले के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath 2023: जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पांचवां जत्था कश्मीर के लिए रवाना, गूंज रहे बम बम भोले के जयघोष
Tue, 04 Jul 2023 03:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 04 Jul 2023 03:10 PM IST
सार
अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में पहुंच रहे हैं। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा 2023
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जय बाबा बर्फानी, बम बम भोले के जयघोष के साथ जम्मू से मंगलवार को श्री अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पांचवा जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गए। कड़ी सुरक्षा के साथ जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 6597 श्रद्धालुयों के जत्थे को रवाना किया गया।
विज्ञापन
यात्रा के पहले सोमवार को 17200 भक्तों ने किए दर्शन
वहीं, अमरनाथ यात्रा के पहले सोमवार को पवित्र गुफा में 17200 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पिछले तीन दिन में 35526 भक्त बाबा के दरबार में हाजिरी दे चुके हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है और प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बावजूद यात्रा के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है।
विज्ञापन
इससे पहले आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से सोमवार को चौथे जत्थे में कड़ी सुरक्षा के बीच 223 छोटे बड़े वाहनों में सवार होकर 4758 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
लखनपुर से लेकर कश्मीर तक पूरा माहौल शिवमय
जम्मू से गए जत्थे में बालटाल के लिए 1355 पुरुष, 335 महिलाओं, 15 बच्चों, 21 साधुओं के साथ कुल 1728 और पहलगाम से 2426 पुरुषों, 392 महिलाओं, 4 बच्चे, 177 साधु, 31 साधवी के साथ कुल 3030 श्रद्धालु शामिल थे। प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर तक पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। यात्रा ट्रैक पर श्रद्धालु बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए हजारों सुरक्षाबल मुस्तैद हैं। यात्रा रूट पर प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में पहुंच रहे हैं। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
टोकन लेने को तड़के ही पहुंच रहे तीर्थ यात्री
जम्मू शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार स्थित महाजन सभा में तत्काल पंजीकरण के लिए भीड़ बढ़ रही है। इसी तरह रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन लेने को तड़के ही तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश ने तीर्थ यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाई।