फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shree ganesh utsav news

Jammu News: गणपति बप्पा मोरया.. अगले बरस तू जल्दी आना

Tue, 17 Sep 2024 06:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 17 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
shree ganesh utsav news
अखनूर में भक्तों ने धूमधाम से किया गणेश विसर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में अखनूर के विभिन्न हिस्सों से भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं। इसके बाद चिनाब नदी में भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
ढोल-नगाड़ों की गूंज और भगवान गणेश की स्तुति में भजनों के बीच ये शोभा यात्राएं मुख्य बाजार और बस स्टैंड से होकर गुजरीं। गणेश विसर्जन यात्राओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए एसएचओ अखनूर ताहिर अहमद ने एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा की देखरेख में व्यापक इंतजाम किए थे। इस अवसर पर विशेष प्रार्थनाएं भी की गईं।
विज्ञापन



पुली वाला मंदिर के भक्तों ने एक भव्य शोभायात्रा निकाली, इसमें भगवान गणेश को विदाई दी गई। उन्हें गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर में स्थापित किया गया था। मंदिर में गणेश चतुर्थी का आयोजन मौनी बाबा जी की देखरेख में भव्य रूप से मनाया गया। इस शोभा यात्रा के लिए आयोजकों द्वारा विशेष रूप से एसएसपी मोहन लाल भगत को आमंत्रित किया था। यात्रा के बाद तवी नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। यह शोभा यात्रा निर्दोष चौक, बस स्टैंड, सप्लाई मोहल्ला और जिया पोता से होकर गुजरी। इस शोभा यात्रा में मुख्य रूप से अशोक शास्त्री, विकास वर्मा, शिव महाजन, रघुवीर सिंह, शिव गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, पक्का डंगा अखनूर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इसका आयोजन रवि वर्मा, अखिल वर्मा, मुनू, मदन लाल वर्मा, निखिल की तरफ से किया गया। इसी प्रकार, चौगान मोहल्ला, हरि मंदिर घाट, आर्य समाज से भी गणेश विसर्जन के लिए भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में शम मगोत्रा, शम सिंह, रमन शर्मा, संजय शर्मा, गौरव शर्मा, सोनू मल्होत्रा, राजू, रिंकू, लक्की, मुनू चंदन, शम्मी जमवाल, रवि मेहरा, अभिषेक रामगोतरा, बिट्टू, राहुल, रमेश, अंकुश, आतिश, नमन, कृष्णा, और क्रिश ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed