{"_id":"59ba3f114f1c1b9c688b4818","slug":"shredded-currency-notes-found-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में मिला 1000-500 के कटे नोटों का जखीरा, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में मिला 1000-500 के कटे नोटों का जखीरा, पुलिस भी हैरान
एस खजुरिया,अमर उजाला/कठुआ
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
कटे हुए पुराने नोट बरामद
- फोटो : अमर उजाला
हीरानगर के दियालाचक के नजदीक हाईवे पर पुरानी करेंसी के पांच सौ और एक हजार के कटे नोट मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते तरह-तरह की चर्चा जोर पकड़ने के साथ मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
हीरानगर पुलिस ने पुराने नोटों के टुकड़ों जब्त कर लिया। पुलिस की मानें तो लगभग बाइस किलो वजन की करेंसी बरामद की गई है। थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रिजर्व बैंक ने पुरानी करेंसी के नोट नष्ट कर उसकी नीलामी करवाई थी।
विज्ञापन
संभवतया लाने या ले जाने के दौरान इसके टुकड़े गिर गए होंगे। पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।