{"_id":"6743cdbf7f4aed5f7c03adb6","slug":"showroom-burn-in-meeran-shahib-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101783-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मीरां साहिब कस्बे में शोरूम जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मीरां साहिब कस्बे में शोरूम जलकर राख
Mon, 25 Nov 2024 06:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
मीरां साहिब में दुकान में लगी आग से भीतर पड़ा जला सामान। संवाद
- फोटो : rspura
शनिवार रात को कस्बे के बाजार में हुआ हादसा
मीरां साहिब। मीरां साहिब कस्बे के बाजार में शनिवार रात को एक जूतों की दुकान में आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के दुकानदारों ने दुकान से निकलतीं आग की लपटें देखकर दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
दुकान के मालिक रामलाल ने बताया कि रात को दुकान बंद कर चला गया था। घर पहुंचते ही दुकान के भीतर लगी आग के बारे में जानकारी मिली। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू नहीं पा सकी। इस कारण दुकान के भीतर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होने बताया कि चार महीने पहले ही किराये पर दुकान लेकर काम शुरू किया था और पांच लाख रुपये लगा नए शूज बेचने के लिए लाए थे। मगर आग ने सब कुछ राख कर दिया।
मीरां साहिब बाजार कमेटी के पूर्व चेयरमैन किशोर कुमार व आप नेता ओम प्रकाश खजूरिया सहित अन्य सदस्यों ने मीरां साहिब पुलिस थाने में जानकारी दी और सरकार से दुकानदार रामलाल की आर्थिक सहायता करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाजार के दुकानदारों से उगाही कर रामलाल की सहायता की जाएगी। इस दौरान बाजार के प्रवीण बांगिया, रमेश खजूरिया, टीआर चौधरी सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।