फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   show cause notice

Jammu News: गैरहाजिर चिकित्सक का वेतन रोका, दो को कारण बताओ नोटिस

Sat, 23 Dec 2023 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 23 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
show cause notice
एसडीएम और तहसीलदार ने किया सीएचसी खौड़ का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर और तहसीलदार खौड़ मोनिका शर्मा ने शुक्रवार दोपहर को सीएचसी खौड़ का दौरा किया। उन्होंने बीएमओ खौड़ के तहत अस्पतालों की समग्र कार्यप्रणाली की जांच की। एसडीएम खौड़ ने अस्पताल की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और सीएचसी के स्टाफ को समय की पाबंदी बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि पिछले रविवार को डाॅ. होमा चौधरी की सीएचसी के कागजों के मुताबिक ड्यूटी थी, लेकिन वह नदारद रही। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोक दिया है। एसडीएम ने बताया कि पिछले कल वीरवार को पीएचसी ढांगरी और चक्क मलाल की एक डिस्पेंसरी में डाक्टर समय पर नहीं पहुंचे थे उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम ने बताया कि कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी कि सीएचसी खौड़ के बाहर की निजी क्लीनिकल लैबोरेटरी के संचालक टेस्ट करवाने वाले मरीजों को सीएचसी के अंदर डाॅक्टर के पास लेने जाते हैं। उन्होंने हिदायत दी है कि अगर भविष्य में कोई भी निजी लैबोरेटरी वाला सीएचसी में डाॅक्टर के पास से मरीज की पर्ची लाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम ने सीएचसी खौड़ में तैनात डाॅक्टरों और स्टाफ से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed