{"_id":"007b2704731de54bf04304d12a300a45","slug":"short-of-funds-for-school-renovation-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे होगी स्कूलों की मरम्मत जब... जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे होगी स्कूलों की मरम्मत जब... जानिए पूरा मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 08 May 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों की इमारतों की मरम्मत के लिए हर वर्ष केंद्र सरकार की तरफ से फंड जारी किए जाते हैं, लेकिन इस बार करीब दो वर्ष से फंड जारी नहीं हुए हैं। फंड न मिलने के कारण जम्मू संभाग के काफी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों की इमारतों की मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पिछले दिनों बारिशों के दौरान स्कूल की इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। वर्तमान समय में बदहाल इमारतों को मरम्मत की सख्त जरूरत है। रमसा के तहत स्कूलों को अपग्रेड करने के साथ ही इमारतों की मरम्मत के लिए भी राशि जारी की जाती है।
विज्ञापन
योजना के आरंभ में रमसा के तहत प्रत्येक हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल को 25 हजार रुपये के हिसाब से राशि जारी की गई थी। इससे इमारतों की मरम्मत भी हुई, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी राहत मिली, लेकिन इसके बाद दोबारा राशि जारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
2013 और 2014 में जम्मू संभाग के सभी जिलों से मरम्मत की राशि के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था, लेकिन इसको मंजूरी नहीं मिल सकी है। सितंबर 2014 में आई बाढ़ के कारण स्कूलों इमारतों को नुकसान पहुंना था। मार्च और अप्रैल 2015 में फिर बारिश से नुकसान पहुंचा। वर्तमान समय में मरम्मत के लिए फंड की सख्त जरूरत है।
फंड न मिलने के कारण परेशानी तो सामने आ रही है, लेकिन इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस वर्ष फंड जारी हो जाए।
जेके सूदन, सीईओ