फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shopping complex news

Jammu News: शहर में बन रहा शॉपिंग मॉल, लोगों को एक ही छत तले मिलेंगी सुविधाएं

Mon, 19 Aug 2024 06:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 19 Aug 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
shopping complex news
मुख्य बस अड्डे के पास 5 करोड़ की लागत से करवाया जा रहा निर्माण
विज्ञापन

आगामी दो महीने में हो जाएगा बनकर तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। शहर में शॉपिंग मॉल का निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है। दो महीने में मुख्य बस अड्डे के पास यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद लोगों को एक ही छत तले सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। बता दें कि शहर के मुख्य बस अड्डे के पास नगर परिषद की तरफ से पांच करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग मॉल तैयार करवाया जा रहा है।
पांच करोड़ की लागत से बन रहे शॉपिंग मॉल के भूमितल पर कैंटीन, वेटिंग रूम, जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम का काउंटर, तीन दुकानों के साथ महिलाओं व पुरुषों के लिए शौचालय तैयार किए जा रहे हैं। जम्मू की तर्ज पर प्रथम तल पर तीन हॉल और शोरूम बन रहे हैं। इस इमारत के बनने से आम लोगों को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हर प्रकार का सामान यहां मिल जाएगा। इसके अलावा शोरूम के साथ रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए अलग से 20 दुकानें तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश, अमन और सुशांत ने कहा कि वे मॉल के बनने से कस्बे में खरीदारी के लिए सहूलियत मिलेगी। सांबा कस्बे में ऐसे शोरूम बनने से सांबा शहर का विकास होगा। कस्बे में ऐसे शोरूम की समय की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मुख्य बस अड्डा पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ ही अलग से 20 दुकानें बनाई जा रही हैं। वहीं रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए अलग से 20 दुकानें बनाकर दी जा रही हैं। यह आगामी दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
जोध राज, सीईओ नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed