{"_id":"5a28343c4f1c1b156b8baa4f","slug":"shopian-violence-on-army-s-petrol-party-5-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हाजिन में सेना की पेट्रोल पार्टी पर पथराव के बाद भड़की हिंसा, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हाजिन में सेना की पेट्रोल पार्टी पर पथराव के बाद भड़की हिंसा, पांच लोग घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में स्थानीय युवाओं द्वारा सेना की पेट्रोल पार्टी पर किए गए पथराव के बाद इलाके में हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक प्रदर्शनों के दौरान करीब पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को हाजिन के पर्रे मोहल्ला में उस समय हालात खराब हुए जब वहां सेना की एक पेट्रोल पार्टी पर इलाके के कुछ युवाओं द्वारा पथराव किया गया। आरोप है कि इस घटना से गुस्साए सेना के जवानों द्वारा इलाके के कुछ मकानों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
सूखे घास के कई ढेर आग के हवाले कर दिए गए और कुछ स्थानीय लोगों के साथ मार पीट की गई। सेना की कार्रवाई से नाराज काफी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और रोष जताते हुए सेना पर पथराव किया।
विज्ञापन
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ भी मौके पर पहुंची जिन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पेलेट गन का इस्तेमाल भी किया गया। इसके बाद भी स्थिति नहीं संभली तो सुरक्षाबलों द्वारा हवाई फायरिंग की गई।
इस दौरान पांच लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें से 4 को पेलेट इंजुरी जबकि एक युवक को एड़ी पर गोली लगी है। बुलेट इंजरी वाले युवक को श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल रेफर किया गया है।
हालांकि इस मामले को लेकर सेना के एक अधिकारी ने बताया कि वह स्थानीय यूनिट से इस मामले के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। फिलहाल सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।