फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shopian encounter, two more terrorists killed, including Chief Burhan of Ansar Gajwa tul Hind

13 दिन में 16 आतंकी और उनके दो मददगारों का सफाया, अंसार गजवा-तुल-हिंद का चीफ बुरहान भी ढेर

Thu, 30 Apr 2020 10:08 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 Apr 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Shopian encounter, two more terrorists killed, including Chief Burhan of Ansar Gajwa tul Hind
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में 20 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो और आतंकी ढेर कर दिए। एक आतंकी मंगलवार को मारा गया था। मंगलवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ बुधवार सुबह तक चली। मारे गए आतंकियों में एक अंसार गजवा-तुल-हिंद (एजीएच) का चीफ बुरहान कोका भी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मारे गए आतंकियों के कब्जे से 2 एके राइफल, 1 पिस्टल सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद के अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


मुठभेड़ में सेना के दो जवान और एक महिला समेत दो नागरिक भी घायल हुए हैं। दूसरी ओर कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकियों ने अली मोहम्मद बेग नाम के एक नागरिक को घर के बाहर गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। उसे हंदवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे को गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां को दिल का दौरा पड़ गया, आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार शाम चार बजे सुरक्षाबलों को मेलहूरा इलाके में एजीएच चीफ  बुरहान कोका के साथियों के साथ छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने सर्च पार्टी पर फायरिंग कर दी। करीब 20 घंटे चली इस मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में सेना के मेजर सहित पांच जवान घायल

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की। साथ ही कहा कि मारे गए आतंकियों और उनके संगठन की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में शोपियां का बुरहान कोका, आरवनी बिजबिहाड़ा का नासिर भट और कुलगाम का उमर फिदाइन शामिल है। उनके परिवार वालों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया है।

मुठभेड़ के दौरान जवानों पर हुए पथराव में जिस महिला के पैर में पैलेट गन की गोली लगी है, वह आतंकी कमांडर बुरहान कोका की रिश्तेदार बताई जा रही है। महिला को श्रीनगर के बोन एंड जॉइंट अस्पताल लाया गया, जहां से उसे एसएमएचएस रेफर किया गया। उधर, सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में सेना के मेजर सहित पांच जवान घायल हुए हैं लेकिन पुष्टि केवल तीन की ही हुई है।

आतंकियों की भागने में मदद करने के लिए लोगों ने जवानों पर किया पथराव

मुठभेड़ के दौरान मंगलवार देर रात एक आतंकी मारे जाने के बाद कुछ देर के लिए फायरिंग रुक गई थी लेकिन सुरक्षाबलों ने घेरा नहीं हटाया। इस बीच स्थानीय लोगों ने आतंकियों की भागने में मदद करने के लिए जवानों पर पथराव शुरू कर दिया।

सुरक्षाबलों ने पत्थरबाजों को आंसू गैस के गोलों और पैलेट गन के इस्तेमाल से तितर-बितर कर दिया। इसमें दो लोगों के घायल होने की खबर है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दो और आतंकी मारे गए।

मेलहूरा में 22 अप्रैल को भी एजीएच के 4 आतंकी मारे गए थे। मंगलवार-बुधवार की मुठभेड़ में तीन और आतंकी मारे गए हैं। इसके साथ ही बीते 13 दिन में दक्षिण कश्मीर के शोपियां, कुलगाम और पुलवामा जिलों में 16 आतंकी और दो ओजीडब्ल्यू मारे जा चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed