{"_id":"59901b3c4f1c1b07088b4794","slug":"shopian-encounter-started-again-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोपियां मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी शुरू
एजेंसी, भाषा
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुबह तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी है। कल हुई गोलीबारी में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया “शोपियां में जैनापोरा के मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी शुरू हो गई।” उन्होंने बताया कि तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद पुलिस मुठभेड़ स्थल की तलाशी ले रही थी तभी खंडहर से फिर से गोलीबारी शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है।

कल शुरू हुई इस मुठभेड़ में आज सुबह तीन आतंकी मारे गए। पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने पीटीआई-भाषा को इससे पहले बताया था “शोपियां के जैनापोरा में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।” उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकियों की पहचान और किस समूह से उनका संबंध था यह पता लगाया जा रहा है।
जिले के जैनापोरा इलाके के अवनीरा गांव में कल आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान आतंकियों ने उनपर गोली चला दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाई जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
इस गोलीबारी में पांच जवान घायल हो गए जिन्हें वहां से निकालकर सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। गंभीर रूप से घायल दो जवानों को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गयी।
सेना के एक प्रवक्ता ने शहीद सैनिकों की पहचान तमिलनाडु निवासी सिपाही इलयाराजा पी और महाराष्ट्र निवासी सिपाही गवई सुमेध वामन के रूप में की है।