{"_id":"ff2b9b7fa3ffd16563f6b63ae4ce01b5","slug":"shooting-trial-from-30-september-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के सिलेक्शन ट्रायल 30 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग के सिलेक्शन ट्रायल 30 से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 27 Sep 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर राइफल एसोसिएशन की ओर से आगामी 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, शूटिंग रेंज में सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इन ट्रायल में आगामी 26 अक्तूबर से 2 नवंबर को डा. करनी धर शूटिंग रेंज पर हो रही 34वीं नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप (स्माल बोर राइफल/पिस्टल और शाटगन) चैंपियनशिप के लिए राज्य टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
एसोसिएशन के महासचिव सुधीर कुमार के अनुसार सिलेक्शन ट्रायल एनआरएआई क्वालीफाई कोच राजेश विरधि और सहायक कोच दीपिका सिंह की देखरेख में आयोजित होंगे। ट्रायल के बाद डीपीएस शूटिंग रेंज पर आगामी तीन अक्तूबर से 25 तक कोचिंग कैंप में संभावित खिलाड़ियों को कड़ा अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रायल के लिए गलत जानकारी देने वाले खिलाड़ियों को नियमों के तहत घरेलू और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से दो साल के लिए बाहर रखा जाएगा। ट्रायल के लिए खिलाड़ी 28-30 अक्तूबर तक संबंधित कोचों से पंजीकरण करवाएंगे।
विज्ञापन