{"_id":"f7c4cf4a9cb051f8c38eea8a82cb6cdc","slug":"shooting-trail-on-25-sep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग ट्रायल में भाग लेने वालों के लिए जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग ट्रायल में भाग लेने वालों के लिए जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 21 Sep 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर राइफल एसोसिएशन की
विज्ञापन
ओर से आगामी 25 सितंबर को शाम तीन से छह बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल शूटिंग
रेंज और नगरोटा शूटिंग रेंज पर सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
इन ट्रायल में आगामी 5-15 अक्तूबर को हो रही 24वीं आल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप 2014, स्माल बोर राइफल/पिस्टल (अमृता रेंज, खानपुर और गुजरात) के लिए राज्य की टीम का चयन किया जाएगा।
यह चैंपियनशिप गुजरात राइफल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अहमदाबाद मिलिट्री और राइफल ट्रेनिंग एसोसिएशन और नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया के बैनर तले आयोजित की जा रही है। एसोसिएशन के अनुसार ट्रायल सहायक कोच दीपिका सिंह की देखरेख में आयोजित होंगे।
ट्रायल के बाद एसोसिएशन और जेएंडके स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से डीपीएस शूटिंग रेंज पर 26 सितंबर से 4 अक्तूबर को दस दिनी कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। सिलेक्शन के लिए गलत जानकारी देने वाले शूटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।