फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shivkhodi Temple will be rejuvenated Shrine Board agreement with JSW Foundation

जम्मू कश्मीर: धार्मिक स्थल शिवखोड़ी का होगा कायाकल्प, श्राइन बोर्ड का जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन के साथ समझौता

Thu, 30 Mar 2023 01:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 01:19 PM IST
सार

जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन श्री शिवखोड़ी यात्रा मार्ग पर भोजन गृह, आराम करने के स्थल, पाथवे पर साउंड सिस्टम, बारिश से शेल्टर के प्रावधान और डस्टबीन लगाने का काम करेगा।

विज्ञापन
Shivkhodi Temple will be rejuvenated Shrine Board agreement with JSW Foundation
शिवखोड़ी धाम की पवित्र गुफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक स्थल शिवखोड़ी का कायाकल्प होगा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। इसके लिए शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड ने जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन के साथ समझौता किया। इसी के तहत बुधवार को मंडलायुक्त एवं शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन रमेश कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन श्री शिवखोड़ी यात्रा मार्ग पर भोजन गृह, आराम करने के स्थल, पाथवे पर साउंड सिस्टम, बारिश से शेल्टर के प्रावधान और डस्टबीन लगाने का काम करेगा। घाटों का सौंदर्यीकरण, चार अध्यात्मिक केंद्रों का विकास भी किया जाएगा। नहाने और पीने की सुविधाओं के साथ यात्रियों के लिए रिसेप्शन सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। आनलाइन रजिस्ट्रेशन और वाईफाई जोन भी स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि शिवखोड़ी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से एमओयू साइन किया है। जेएसडब्ल्यू चेरिटेबल ट्रस्ट है। फाउंडेशन कारपोरेट सोशल जिम्मेदारी के तहत जन सुविधा के लिए विकास कार्य करेगा। इस अवसर पर जिला उपायुक्त बबीला रकबाल, बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed