{"_id":"67bcc4b14aa662bc4a0d5efb","slug":"shivam-suneet-pair-won-the-final-badminton-match-reasi-news-c-202-1-sjam1001-120753-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिवम-सुनीत की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिवम-सुनीत की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला
Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
रियासी में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच जीतने वाली जोड़ी को पुरस्कृत करते अधिकारी। संव
- फोटो : reasi
माड़ी स्थित इनडोर स्टेडियम में पुलिस विभाग की ओर से करवाई दो दिवसीय प्रतियोगिता
रियासी। माड़ी स्थित इनडोर स्टेडियम में सोमवार को पुलिस विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला करवाया गया। इस दौरान पुरुष डबल्स फाइनल में शिवम गुप्ता और सुनीत शर्मा की जोड़ी ने अभिनव शर्मा और अनिल शर्मा को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता जोड़ी को पुलिस अधिकारियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को भी पुरस्कृत किया गया।
फाइनल मुकाबले में एसएसपी परमवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए खेलों में अधिक भागीदारी की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलकूद से जुड़ना चाहिए, ताकि वे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बन सकें। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिन्हें 16 टीमों में बांटा गया था। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर शर्मा, उपप्रधान विकास शर्मा और महासचिव अभिनव शर्मा मौजूद रहे। संवाद