फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shiv Sena leader Sanjay Raut to come Jammu today meet PM package employees

Jammu Kashmir: आज जम्मू आएंगे शिवसेना नेता संजय राउत, पीएम पैकेज के कर्मचारियों से करेंगे मुलाकात

Thu, 19 Jan 2023 12:22 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 19 Jan 2023 12:22 AM IST
सार

शिवसेना नेता संजय राउत पीएम पैकेज के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं एवं मांगों को जानेंगे। वह राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut to come Jammu today meet PM package employees
संजय राउत - फोटो : PTI

विस्तार

शिवसेना नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत गुरुवार को जम्मू कश्मीर दौरे पर आ रहे हैं। वह पीएम पैकेज के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। संजय राउत दोपहर बाद कठुआ में राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगे। अपने दौरे के दौरान वह पीओजेके और सिख प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। 

विज्ञापन


पीएम पैकेज के 11 महीने से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी सांसद को ज्ञापन भी सौपेंगे। बुधवार को पीएम पैकेज के कर्मचारियों ने राहत आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार हमारे प्रदर्शन को नहीं दबा सकती है। कर्मचारी अपना हक मांग रहे है। हमारी मांग छह महीने से बंद वेतन को जारी करना और कश्मीर से जम्मू के लिए स्थानांतरण है। कर्मचारियों के अध्यक्ष सतीश रैना ने कहा कि सांसद संजय राउत प्रदर्शन स्थल पर आएंगे। हम उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन


26 जनवरी से पहले वेतन जारी करे सरकार

जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर के बैनर तले कर्मचारियों का प्रदर्शन 232 दिन से जारी है। बुधवार को कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक में प्रदर्शन कर सरकार से 26 जनवरी तक उनका लंबित वेतन जारी करने और तबादला नीति बनने लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि हमारी एकमात्र मांग तबादला नीति है। जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होगी प्रदर्शन चलता रहेगा। सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीरी पंडितों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आह्वान

युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को जगती कैंप में कश्मीरी पंडितों के साथ की गई बैठक में उनसे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने भाजपा शासन के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया और भाजपा पर पंडितों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया।


युवा प्रदेशाध्यक्ष उदय चिब ने कहा कि भाजपा सरकार कश्मीर में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में विफल रही है। कश्मीरी पंडितों को भी सुरक्षा नहीं दी गई है। भाजपा केवल अपने फायदे के लिए समुदाय के दर्द और पीड़ा का लाभ उठा रही है। 2022 में भाजपा द्वारा बनाया गया कश्मीर दुनिया की किसी भी जगह से खतरनाक है। लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ बांटा जा रहा है। जो भाजपा नेता कश्मीर में चैंपियन बनकर काम कर रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि वे कश्मीर को कहां ले आए हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने देशवासियों को आशा और विश्वास जगाया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed