फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shiv Khodi

Jammu News: रनसू शिवखोड़ी मार्ग पर भूस्खलन, यात्री परेशान

विज्ञापन
Shiv Khodi
 शिवखोड़ी मार्ग पर गिरा मलबा और पैदल गुजरते लोग।
ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक के रनसू मार्ग पर कटाली क्षेत्र में देर रात को मूसलाधार बारिश हुई। इससे भूस्खलन होने से यातायात सेवा बुधवार को पूरा दिन प्रभावित रही। रनसू मार्ग में दो जगह पर भूस्खलन हुआ है जिससे मलबा सड़क पर आ गया है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मलबा हटाने के लिए प्रशासन के अधिकारी जेसीबी सहित मौके पर पहुंचे लेकिन जमीन के मलिक ने जेसीबी लगा कर मलबा हटाने से मना कर दिया। उनका साफतौर पर कहना था कि कुछ स्थान पर सड़क मार्ग राजोरी जिला क्षेत्र के अधीन में आता है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर तीसरी बार भूस्खलन हुआ है। लोगों ने कहा कि उन्हें जमीन का कोई मुआवजा सरकार की तरफ से नहीं दिया गया है। मौके पर पहुंचे रनसू से नायब तहसीलदार व एसएचओ ललित शर्मा ने समझने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थानीय प्रशासन की तरफ से शिवखोड़ी धाम के दर्शन के लिए आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए तरयाठ से आने-जाने की अनुमति दी गई। जमीन का दावा करने वालों में खजूर सिंह, कृष्ण सिंह, कृपाल सिंह, राजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटड़ा मार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरा
बारिश से कटड़ा मार्ग पर सुला क्षेत्र में बुधवचार को पहाड़ी से मलबा गिरा। हालांकि इस दौरान इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था पर किसी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ा। सड़क पर मलबा गिरने का पता चलते ही विभाग की तरफ से इसे हटाने का काम शुरू किया गया। इसके अलावा जेडी की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed