फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sharda cricket league

Jammu News: शारदा क्रिकेट लीग कप पर रहा टीटवाल क्रिकेट क्लब का कब्जा

Sat, 23 Sep 2023 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 23 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
sharda cricket league
विजेता को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। टीटवाल क्रिकेट क्लब ने एलओसी टीटवाल कश्मीर के शान-ए-टीटवाल मैदान में हाजिनर इलेवन को हराकर शारदा क्रिकेट लीग कप जीता। विजेताओं को ट्रॉफी और पदक के अलावा 40,000 रुपये नकद पुरस्कार मिला, जबकि उपविजेता को 20,000 रुपये नकद, कप और पदक मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। 26 जुलाई को शुरू हुए इस टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर की 2 टीमों ने भी भाग लिया था।

पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता डीसी कुपवाड़ा आयुषी सूदन ने एसएसपी कुपवाड़ा, एसडीएम गुलजार राथर, तहसीलदार इयाद कादरी और सेव शारदा समिति कश्मीर पंजीकृत अध्यक्ष रविंदर पंडिता की उपस्थिति में की। इस अवसर पर डीसी कुपवाड़ा ने सीमावर्ती गांव में अपनी तरह के पहले टूर्नामेंट के आयोजन के लिए शारदा समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता ने टीटवाल को सीमा पर्यटन के मानचित्र पर ला दिया है और शारदा एक महत्वपूर्ण बिंदु बन गया है। इससे पहले रविंदर पंडिता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और राष्ट्र निर्माण और मेल-मिलाप में खेल पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed