{"_id":"814a569d764308abc29a83fd035280a7","slug":"shantmanu-may-be-new-chief-electoral-officer-of-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हो सकते है JK के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हो सकते है JK के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ महीनों से खाली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पद पर वरिष्ठ आईएएस अफसर शांतमनु को नियुक्त किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त डा. नसीम जैदी की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग ने पैनल पर चर्चा कर शांतमनु के नाम को मंजूरी प्रदान कर दी है। जल्द ही नए सीईओ के नाम की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
नए सीईओ के समक्ष कई चुनौतियां होंगी। सबसे पहले निकाय चुनाव को सकुशल कराने की चुनौती होगी। मतदाता सूची तैयार करने से लेकर चुनाव को पारदर्शी तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही मतदाताओं को आधार कार्ड से भी जोड़ने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
कारण रियासत में पिछले साल आई बाढ़ तथा विधानसभा चुनाव के कारण अभी काफी कम संख्या में आधार कार्ड बने हैं। शांतमनु रियासत में प्रशासन के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले वह जम्मू के डिवकाम रहे। पीडीपी-भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें कमिश्नर एवं सेक्रेटरी जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमंग नरूला के केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चले जाने के बाद से यह पद पिछले लगभग तीन महीने से रिक्त है। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी रक्षपाल सिंह कार्यकारी सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए नरूला टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन में एमडी बनाए गए हैं।