{"_id":"6484d7427e2cb2b6490de6b7","slug":"shalimaar-express-door-lock-jammu-news-c-10-jam1008-137592-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रेन का दरवाजा लॉक, आधे घंटे तक यात्री फंसे, शीशा तोड़कर चढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रेन का दरवाजा लॉक, आधे घंटे तक यात्री फंसे, शीशा तोड़कर चढ़ाए
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी शालीमार ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस में थर्ड एसी का मुख्य दरवाजा अंदर से लॉक हो गया। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने के आधे घंटे तक कोई भी यात्री डिब्बे में चढ़ नहीं पाया। मुख्य दरवाजा खोलने की लगातार कोशिश करने के बाद भी जब नहीं खुल सका तो यात्रियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। लोगों में रोष देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद खिड़की का कांच तोड़ कर लॉक को खोला गया, जिसके बाद ही यात्री डिब्बे में अपनी सीट पर बैठ पाए। शालीमार ट्रेन अपने नियमित समय से डेढ़ घंटे की देरी से प्लेटफॉर्म पर पहुंची थी।
कुले में लगी आग, तीन गाय झुलसी
दोमाना। मढ़ के सीमावर्ती गांव नई बस्ती में शनिवार दोपहर को एक कुले में लगी आग से दुधारू पशु जल गए। तीन गाय गंभीर रूप से झुलस गईं। पूर्व सरपंच शाम लाल शर्मा ने बताया कि आगजनी की घटना पुरुषोत्तम कुमार के यहां हुई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वह किसी के घर हुई मौत पर शोक व्यक्त करने गए थे। जानवरों को आग में जलते देख आसपास के लोग कुले में घुस गए और गाय को बचाने में लग गए। आग लगने की जानकारी मिलने पर कई लोग वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन लपटें ज्यादा होने के कारण कुले में रखा सब कुछ जल गया था। तीनों गाय बुरी तरह से झुलस गई और कुले में रखा कूलर भी राख हो गया। संवाद