फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shakti Ughosh Foundation will start bike rally from Jammu-Kashmir border

J&K: नशे के खिलाफ महिला बाइकर्स का इरादा मजबूत; शक्ति उघोष फाउंडेशन जम्मू-कश्मीर सीमा से शुरू करेगा बाइक रैली

Tue, 25 Feb 2025 02:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 25 Feb 2025 02:04 PM IST
सार

शक्ति उघोष फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर की सीमाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए महिला बाइकर्स की 800 किमी लंबी यात्रा की घोषणा की। जो एक मार्च से शुरू होगी और चार मार्च को समाप्त होगा। 

विज्ञापन
Shakti Ughosh Foundation will start bike rally from Jammu-Kashmir border
शक्ति उघोष फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शक्ति उघोष फाउंडेशन  ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक शानदार और प्रभावशाली पहल का उद्घाटन किया। इस पहल के तहत 1 मार्च से 4 मार्च तक एक महिला बाइकर्स की टोली कठुआ से पुंछ सीमा तक 800 किलोमीटर की यात्रा पर निकलेगी जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे की लत और तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य 'नशा मुक्त सीमाएं' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

विज्ञापन


यात्रा का थीम नशे के खिलाफ कार्रवाई  करना और हमारे युवाओं की रक्षा करना है। शक्ति उघोष फाउंडेशन इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए पूरी तरह तयार है।  विशेष रूप से उन सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां अवैध नशा व्यापार युवा पीढ़ी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर संकट आज कल सामने आ रहे है।
विज्ञापन


शक्ति उघोष फाउंडेशन की संस्थापक, प्रीति चौधरी ने कहा 'हम जम्मू-कश्मीर के भविष्य, खासकर हमारे युवाओं की रक्षा के लिए कदम उठा रहे हैं। यह यात्रा सिर्फ एक स्थान पर पहुंचने का नहीं, बल्कि लोगों के दिलों और दिमागों तक पहुंचने और नशे की तस्करी के खिलाफ एक सामूहिक आवाज उठाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रैली में देशभर से महिला बाइकर्स, जैसे कि चेन्नई, विजयवाड़ा, पंजाब और अन्य राज्यों से, स्थानीय बाइकर्स के साथ मिलकर इस मिशन में भाग लेंगी। यह यात्रा एक मजबूत एकता और संकल्प का प्रतीक बनेगी जो नशे के खिलाफ लड़ाई और सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी को समाप्त करने के लिए किया जा रहा है।


शक्ति उघोष फाउंडेशन ने यह यात्रा महिला सशक्तिकरण और समाज के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के कुछ सबसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिससे इसका प्रभाव और भी गहरा होगा। यात्रा के दौरान प्रतिभागी प्रत्येक पड़ाव पर स्थानीय लोगों से मिलकर नशे मुक्त भविष्य का संदेश फैलाएंगे और समुदाय को अवैध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की अपील करेंगे। इस पहल में ऐक्शन एड जम्मू-कश्मीर चैप्टर भी सहयोग कर रहा है, और शक्ति उघोष फाउंडेशन समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed