फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shahpur Kandi project not completed on time, work of construction of canal and dam is pending

जम्मू-कश्मीर: शाहपुर कंडी परियोजना तय समय ने नहीं होगी पूरी, नहर और बांध बनने का काम अभी भी बाकी

Thu, 02 Mar 2023 01:25 AM IST
विमल शर्मा संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 01:25 AM IST
सार

पंजाब की तरफ से पठानकोट जिले में बांध बनाने का कार्य भी अभी करीब बीस फीसदी शेष है। ऐसे में बारिश पर निर्भर रहने वाले कंडी क्षेत्र के किसानों सिंचाई की सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
Shahpur Kandi project not completed on time, work of construction of canal and dam is pending
शाहपुर कंडी परियोजना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कंडी क्षेत्रों के लिए अति अहम शाहपुर कंडी परियोजना तय समय में पूरी नहीं हो पाएगी। करीब 2793 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत कठुआ जिले में तीन किलोमीटर लंबी नहर निर्माण की समयावधि 31 मार्च 2023 थी, लेकिन अभी तक जमीनी कार्य ही पूरा हो पाया है।

विज्ञापन


उधर, पंजाब की तरफ से पठानकोट जिले में बांध बनाने का कार्य भी अभी करीब बीस फीसदी शेष है। ऐसे में बारिश पर निर्भर रहने वाले कंडी क्षेत्र के किसानों सिंचाई की सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना होगा। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में शाहपुर कंडी परियोजना समझौते के तहत रावी दरिया से प्रतिदिन 1150 क्यूसिक पानी जम्मू-कश्मीर को मिलेगा।
विज्ञापन


सिंचाई के लिए इतनी बड़ी मात्रा में पानी मिलने से कठुआ व सांबा जिलों की 32173 हेक्टेयर कृषि भूमि को पर्याप्त सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा और इससे कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पंजाब की तरफ से गुरदासपुर में शाहपुर कंडी परियोजना के लिए बांध बनाने का काम करीब 80 फीसदी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष कार्य इस साल के अंत तक या फिर अगले साल तक ही पूरा हो पाएगा। बांध बनने के बाद पठानकोट के गांव दकनाका में झील बनेगी और यहां से जम्मू-कश्मीर को पानी मिलेगा। जम्मू-कश्मीर की तरफ से पानी लेने के लिए तीन किलोमीटर लंबी नहर बसंतपुर से लेकर कुटलियार तक बनाने के लिए जमीनी कार्य पूरा कर लिया गया है।

शाहपुर कंडी परियोजना प्रदेश के लिहाज से काफी प्रतिष्ठित परियोजना है। तीन किलोमीटर नहर निर्माण के लिए जमीनी कार्य पूरा कर लिया गया है। कटिंग और लाइनिंग का काम चल रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। परियोजना के तहत पंजाब से रावी दरिया से जम्मू कश्मीर को प्रतिदिन 1150 क्यूसेक पानी मिलेगा, जिससे कठुआ और सांबा जिलों में 32173 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। साल के अंत तक या अगले साल तक यह परियोजना पूरा हो जाएगी। - अश्विनी कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, रावी तवी विंग, सिंचाई विभाग, जम्मू-कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed