{"_id":"69c1ae53f78b97b06a081121","slug":"shahidi-diwas-samba-news-c-289-1-sjam1009-111521-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमर रहें... शहीद-ए-आजम भगत \nसिंह, राजगुरु और सुखदेव के गूंजे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमर रहें... शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के गूंजे नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहीदी दिवस पर निकाली पदयात्रा, सीमावर्ती इलाकों में युवाओं में जगाई देशभक्ति की अलख
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/अखनूर। जिले भर में सोमवार को शहीदी दिवस पर कार्यक्रम हुए। सीमावर्ती इलाके शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव अमर रहें..., इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय... के नारों से गूंज उठे।
रामगढ़ के सीमावर्ती गांव अबताल में नेशंस डेवलपमेंट एसोसिएशन ने पदयात्रा निकाली। इसमें युवाओं में देशभक्ति, जागरूकता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया। पदयात्रा अबताल स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल से शुरू होकर ऐतिहासिक बामुचक मंदिर तक पहुंची। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक आयोजित इस पहल को क्षेत्र में अपनी तरह का पहला आयोजन माना जा रहा है। पदयात्रा में विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ देशभक्ति के गीत गाए।
विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल भी पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर युवाओं से देशभक्ति, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अपनाने का आह्वान किया। एनडीए के मुख्य कार्यकारी सुशील सिंह चाढ़क के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें अबताल स्कूल के प्रिंसिपल देविंदर भट्टी, हरविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, साक्षी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एक्स-सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन अखनूर ने शहीदी दिवस ने कार्यक्रम करवाकर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद किया गया। विधायक मोहन लाल, एसोसिएशन के चेयरमैन पूर्व सैनिक लखबीर सिंह सोहल, सचिव रघुबीर सिंह सहित अन्य लोगों ने शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सिविल सोसायटी अखनूर के संस्थापक कुंवर शक्ति सिंह, प्रधान शिव गुप्ता, राहुल लंगर, ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान आयुष सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।