{"_id":"3b4fa5e52b5989cd1bd70abf8cc1d077","slug":"shabby-condition-of-the-district-library-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुस्तकालय भवन की हालत जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुस्तकालय भवन की हालत जर्जर
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Mon, 25 Aug 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्तकालय में रखी कीमती पुस्तकें दीमक का शिकार हो गई हैं, जिससे युवाओं में काफी रोष है। शहर के वार्ड नं. 4 में बनाए गए पुस्तकालय भवन की कई वर्षों से किसी ने कोई सुध नहीं ली है। भवन में रखी गई लाखों रुपये की कीमती पुस्तकों को दीमक खा रहा है। पुस्तकालय में जाकर पुस्तकें पढ़ने वाले युवाओं को खाली हाथ लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
हफ्ते में एक-दो बार ही पुस्तकालय खोला जाता है। पुस्तकालय खोलने और बंद करने का कोई समय नहीं है। इस पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए बीजीएस विवि के एमसीए विभाग के छात्र वरुण ने बताया कि पिछले दो महीने में करीब दस बार पुस्तकालय में आए हैं, लेकिन हर बार यहां ताला लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन
पीजी कालेज की छात्रा कोमल साहनी ने पुस्तकालय की खस्ता हालत का जिम्मेदार जिला प्रशासन को ठहराते हुए कहा कि इसका लाभ किसी को नहीं मिल रहा है। सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बाद विद्यार्थियों व अन्य लोगों के लिए यह पुस्तकालय खोला गया था, लेकिन सरकार और संबंधित विभाग तथा जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते युवा लाभ से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
राजकुमार ने बताया कि इस पुस्तकालय में हमेशा ही ताला लटका रहता है। कई बार यहां आए हैं, लेकिन ताला देख कर लौट गए । ऐसा ही कहना कई अन्य युवाओं का था। सभी ने पुस्तकालय की खस्ता हालत पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए जल्द भवन की मरम्मत की मांग की है।
क्या कहते हैं राजोरी के डीसी
वहीं इस बारे में जब राजोरी के डीसी जितेंद्र कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने इस बारे में किसी भी जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि वह जल्द ही इस बारे में पता करेंगे। डीसी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह खुद वहां का दौरा कर भवन की जांच करेंगे और अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।