फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shabbir malik has been sent joint interrogation center for questioning

अब जेआईसी में खुलासे करेगा आतंकी शब्बीर

Wed, 09 Dec 2015 11:12 AM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
shabbir malik has been sent joint interrogation center for questioning

बठिंडी से पकड़े लश्कर आतंकी शब्बीर मलिक को पूछताछ के लिए ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) भेज दिया गया है। अब उससे आगे की पूछताछ जेआईसी में की जाएगी।

विज्ञापन


वहीं आतंकी से पूछताछ करने पहुंची पुलवामा जिले की त्राल पुलिस ने भी आतंकी शब्बीर से जम्मू में ही पूछताछ की है। त्राल पुलिस ने आतंकी को उन्हें सौंपने के लिए अपील की थी। वह उसे अपने साथ त्राल ले जाना चाहते थे।
विज्ञापन


फिलहाल अभी आतंकी को जेआईसी भेजा गया है। आतंकी को ले जाने के लिए त्राल पुलिस को कोर्ट से अनुमति लेनी होगी। हालांकि इसके बाद फिर से उसे एसओजी को सौंपना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि लश्कर आतंकी शब्बीर मलिक ने पुलवामा और दक्षिण कश्मीर के कुछ और आतंकियों के नाम त्राल पुलिस को बताए हैं। शब्बीर के साथ नेटवर्क चलाने वालों में भी कई नाम बताए हैं, जिनको कुछ दिन में दबोचा जा सकता है। इनकी तलाश में छापेमारी की जाएगी।

आतंकी अब तक जितने भी खुलासे किए हैं, वे सभी चौंकाने वाले

shabbir malik has been sent joint interrogation center for questioning

मंगलवार को आतंकी को मीरां साहिब के जेआईसी में भेज दिया गया है। यहां उससे पूछताछ होगी। इससे पहले आतंकी नावेद से भी यहीं पर पूछताछ हुई थी। एसएसपी उत्तम चंद ने भी कहा है कि आतंकी को जेआईसी भेजा गया है। हालांकि उसे त्राल भी ले जाया जाएगा।

आतंकी शब्बीर मलिक ने अब तक जितने भी खुलासे किए हैं, वे सभी चौंकाने वाले हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यदि शब्बीर शहर में दस दिन भी रुक जाता तो तबाही मच सकती थी। जिस तरह से उसने तीन ही दिन में शहर में कई महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी कर ली, इससे साबित होता है कि वह ज्यादा रुकने पर शहर में तबाही मचा सकता था।

दरअसल, उधमपुर में आतंकी हमला करने वाले आतंकियों में पकड़े गए आतंकी नावेद ने खुलासा किया था कि हमला करने से पहले उन्होंने शहर की रेकी की थी। इसी तरह आतंकी शब्बीर ने भी रेकी कर ली थी और आतंकी हमला करने के लिए पहुंच सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed