फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   several traders organizations protest against opening of Reliance store in Jammu city

Jammu: शहर में रिलायंस स्टोर खोलने पर बिफरे व्यापारी संगठन, किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 16 Oct 2022 11:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 11:51 AM IST
सार

चैंबर प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि पहले से व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में रिलायंस जैसे बड़े स्टोर खुलने से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो जाएगा। ऐसे व्यापारी ऋण के बोझ तले और दब जाएंगे।

विज्ञापन
several traders organizations protest against opening of Reliance store in Jammu city
Jammu - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू में डोगरा चौक पर खोले गए रिलायंस स्टोर के खिलाफ विभिन्न व्यापारी संगठन लामबंद हो गए हैं। रविवार को विभिन्न व्यापारी संगठनों ने स्टोर के बार धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने जम्मू बंद की चेतावनी दी है। इससे पहले शनिवार देर शाम को भी व्यापारियों ने अनाज मंडी वेयर हाउस में रैली निकाली और तवी पुल पर 10 मिनट तक जाम भी लगाया। इस दौरान उन्होंने डिपार्टमेंटल स्टोर में बीयर की बिक्री के आदेश का भी विरोध किया।

विज्ञापन


चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू ने शहर के व्यापारियों संग मिलकर रिलायंस स्टोर का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से छोटे व्यापारियों का कारोबार खत्म हो जाएगा। वहीं,  वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन नेहरू मार्केट के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि जम्मू में नए रिलायंस स्टोर खोले जा रहे हैं। लेकिन, इतने बड़े स्टोरों को खोलने से पहले किसी तरह का विज्ञापन नहीं किया गया है। इससे साफ है कि सरकार की मिलीभगत से छोटे व्यापारियों को खत्म करने के लिए ऐसे बड़े स्टोर खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


पहले से ही जम्मू में कई बड़े स्टोर के खुलने से छोटे व्यापारी प्रभावित हुए हैं। छोटे व्यापारियों ने कारोबार खड़ा करने के लिए ऋण ले रखे हैं, ऐसे में वे सड़कों पर आ जाएंगे। उनके साथ जुड़े कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी प्रभावित होंगे। सरकार स्टार्ट अप की बात कर रही है, लेकिन यह कैसा स्टार्टअप है कि बड़े स्टोरों को लाकर छोटे व्यापारियों को खत्म किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

several traders organizations protest against opening of Reliance store in Jammu city
Jammu - फोटो : निखिल मेहता

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को व्यापारियों के साथ शीघ्र बैठक कर उनकी बात सुननी चाहिए। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला कश्मीर के सेब को बचाने के लिए आवाज उठा रहे हैं, उसी तरह जम्मू के नेताओं को भी रिलायंस स्टोर के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए।

चैंबर प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि पहले से व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में रिलायंस जैसे बड़े स्टोर खुलने से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो जाएगा। ऐसे व्यापारी ऋण के बोझ तले और दब जाएंगे। सरकार व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना बड़े स्टोर खोल रही है और विरोध से बचने के लिए यह सब चुपचाप तरीके से किया जा रहा है। व्यापारी इसका विरोध जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed