फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Several persons dead vehicle rolled down deep gorge at Zojila Pass in Jammu and Kashmir

Zozila Pass Accident: जोजिला दर्रे पर खाई में गिरी टैक्सी वैन, नौ लोगों की मौत

Thu, 26 May 2022 09:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 May 2022 09:54 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक टवेरा गाड़ी बुधवार की देर रात श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल कर 400-500 फीट नीचे जोजिला में गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Several persons dead vehicle rolled down deep gorge at Zojila Pass in Jammu and Kashmir
जोजिला दर्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के जोजिला दर्रे पर चीनी नाले के पास मंगलवार देर रात गाड़ी खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार हादसे के समय टवेरा गाड़ी (जेके12-7466) कारगिल से श्रीनगर की ओर आ रही थी। चालक के नियंत्रण खोने से गाड़ी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। उसी समय 7 लोगों के शव निकाले गए जबकि 2 लोगों के शव बुधवार सुबह बरामद हुए। हादसे में एक व्यक्ति घायल है, जिसे श्रीनगर के सोवरा में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अंकित दिलीप (36) निवासी सूरत, ड्राइवर अजहर इकबाल (29) निवासी मंझरी नाका पुंछ, गांधी मुर्मू (38) निवासी सुसानी झारखंड, रंजीत (20) निवासी न्यू शास्त्री नगर पठानकोट, मोहम्मद असलम पर्रे (32) निवासी कुलगाम, नानक चंद (45) निवासी मथुरा, मंगल मुर्मू (37) निवासी अमरापारा पाकुड़ झारखंड, दिलेश्वर सीदार (30) निवासी माधोपाली महासमुंद छत्तीसगढ़, सुन्नी लाल हेमब्रोम (27) निवासी पंजरतन गोड्डा झारखंड के रूप में हुई है। घायल की पहचान अरविंद यादव (21) निवासी घंघरा बंद झारखंड के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

Several persons dead vehicle rolled down deep gorge at Zojila Pass in Jammu and Kashmir
Zozila Pass (File) - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद उन्होंने घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा, हम शुरू में सात लोगों को निकालने में सफल रहे और बाद में लगातार प्रयास करने पर अन्य दो शवों को भी निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed