{"_id":"64b79323f6044055f90014e4","slug":"several-houses-collapse-after-heavy-rains-in-kathua-five-killed-jammu-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in Kathua: बनी में बारिश से मकान ढहे, आठ की मौत, कुछ के फंसे होने की आशंका, बचाव के लिए सेना भी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in Kathua: बनी में बारिश से मकान ढहे, आठ की मौत, कुछ के फंसे होने की आशंका, बचाव के लिए सेना भी पहुंची
Wed, 19 Jul 2023 03:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 19 Jul 2023 03:10 PM IST
सार
कठुआ की बनी तहसील में कई कच्चे मकान ढह गए हैं। इससे करीब पांच लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
बनी में आफत की बारिश
- फोटो : ANI
विस्तार
कठुआ समेत जम्मू संभाग के सभी जिलों में रात से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते जिला कठुआ की बनी तहसील में कई मकान ढह गए हैं। इससे अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। मकान ढहने की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बचाव के लिए सेना को भी मदद के लिए बुलाया गया है। सेना की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कठुआ जिले में भारी बारिश के कारण आधा दर्जन से अधिक घर ढह जाने से बुधवार को आठ लोगों की मौत हो गई। यहां कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवदीप सिंह जम्वाल की निगरानी में बनी तहसील के प्रभावित गांवों में बचाव अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- J&K Weather: प्रदेश में खूब बरस रहे बदरा, नदी-नाले उफान पर, रामबन में NH बंद, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुरजन गांव में एक घर ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि बनी तहसील के कई अन्य गांवों से भी घर गिरने की खबरें मिली हैं, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बिगड़े मौसम के चलते तीन अन्य लोगों के मारे जानी की भी खबर है।
ये भी पढ़ें- JK Weather Update: डोडा-किश्तवाड़ में स्कूल बंद, कटड़ा में 42 वर्षों बाद सबसे अधिक बारिश, कठुआ में पुल क्षतिग्रस्त