फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather Update: School closed in Doda and Kishtwar highest rainfall in Katra after 42 years

Weather Update: कटड़ा में 42 वर्षों बाद सबसे अधिक बारिश, वैष्णो देवी बैटरी कार मार्ग और हेलिकॉप्टर सेवा ठप

Wed, 19 Jul 2023 04:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 04:02 PM IST
सार

माता वैष्णो देवी मंदिर में हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा खराब मौसम के कारण निलंबित कर दी गई है। पत्थर गिरने और भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर मंदिर तक जाने वाला नया बैटरी कार ट्रैक बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
jammu kashmir Weather Update: School closed in Doda and Kishtwar highest rainfall in Katra after 42 years
Maa vaishno Devi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा खराब मौसम के कारण निलंबित कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि वैष्णो देवी तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन पत्थर गिरने और भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर मंदिर तक जाने वाला नया बैटरी कार ट्रैक बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी निलंबित कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- J&K Weather: प्रदेश में खूब बरस रहे बदरा, नदी-नाले उफान पर, रामबन में NH बंद, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन


मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटड़ा में 315.4 मिमी बारिश हुई, जो 1980 के बाद से सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया है क्योंकि लगातार बारिश के कारण चिनाब नदी और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। उधर, कठुआ जिले में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया गया है, जहां तरनाह नाले में अचानक आई बाढ़ के कारण एक पुल के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के करीब नहीं जाने की अपील की है।

jammu kashmir Weather Update: School closed in Doda and Kishtwar highest rainfall in Katra after 42 years
कठुआ: बाढ़ से पुल के खंभे क्षतिग्रस्त - फोटो : अनिल कुमार
कठुआ-सांबा में नदियां-नाले बाढ़ को लेकर अलर्ट

कठुआ और सांबा जिलों में नदियां और नाले बाढ़ की चेतावनी स्तर के करीब या उससे ऊपर पहुंच गए हैं। मौसम विभाग ने दोपहर तक और बारिश की भविष्यवाणी की है।

एक अधिकारी ने कहा, "कठुआ और सांबा में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। बसंतर और उज्ज समेत सभी नदियां बाढ़ की चेतावनी के निशान को पार कर गई हैं। जबकि जम्मू में तवी, चिनाब और इसकी सहायक नदियों में जलस्तर बाढ़ चेतावनी स्तर के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed