फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   seven players from jammu kashmir in pre Quarter Finals of national boxing championship

जेएंडके के 7 बाक्सर प्री-क्वार्टर फाइनल में

Sun, 11 Jan 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 11 Jan 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
seven players from jammu kashmir in pre Quarter Finals of national boxing championship

रियासत के सात युवा बाक्सरों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर नागपुर में चल रही पहली इलीट नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। राज्य के प्रतिभागियों ने विभिन्न राज्यों के प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

विज्ञापन


राज्य से लाइट फ्लाइट वर्ग के 49 भार वर्ग में प्रदीप शर्मा ने दमन एंड डयू के पासी उड़ीसन को पछाड़कर अगले दौर में जगह बनाई। प्रदीप ने प्रतिद्वंद्वी को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज की। इसी तरह 52 किलोग्राम भार वर्ग में मदन लाल ने मिजोरम के लालदीन मावसी को शिकस्त देकर प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन


इसके अलावा नितिन शर्मा ने भी अपने शानदार खेल को जारी रखते हुए केरल के अंजल टीएम को मात देकर जीत अपने नाम दर्ज की। हलके भार वर्ग में पहले ही धीरज रांगी 60, आशीष जसरोटिया 59, हरपाल सिंह 75 और निजाम ने 81 भार वर्ग में प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व वरिष्ठ कोच अनिल कुमार बडेरा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर बाक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव डा. निर्मोलक सिंह ने उम्मीद जताई है कि राज्य की टीम पहली बार सर्वाधिक पदक लाने का रिकार्ड कायम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed