फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Seven people from abroad blew the sleep of Jammu and Kashmir administration, reached home without test and quarantine

कोरोना जांच: विदेश से आए सात लोगों ने उड़ाई जम्मू-कश्मीर प्रशासन की नींद, बिना टेस्ट और क्वारंटीन के पहुंच गए घर

Fri, 03 Dec 2021 03:18 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 03:18 PM IST
सार

देश में ओमिक्रॉन स्वरूप के बीच विदेश से सात लोग जम्मू कश्मीर पहुंच गए। प्रशासन को जानकारी मिलने के बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई है। पता चला कि है कि कठुआ जिले में यूके और यूएई से कुछ लोग पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Seven people from abroad blew the sleep of Jammu and Kashmir administration, reached home without test and quarantine
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट पर अलर्ट के बीच विदेश से लौटे सात यात्री जम्मू-कश्मीर में बिना आरटीपीसीआर टेस्ट और क्वारंटीन के ही घर पहुंच गए। कठुआ जिले में यूके और यूएई से लौटे इन सातों लोगों को प्रशासन ने तलाश कर घर में ही क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, कर्नाटक में ओमिक्रॉन के दो मामलों की पुष्टि के बाद जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में प्रवेश के सभी मार्गों से लेकर चिकित्सा संस्थानों को कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, विदेश से लौटने वालों के लिए जम्मू एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्टिंग शुरू हो गई है। इससे पूर्व यहां रैपिड टेस्टिंग की जा रही थी। प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार विदेश यात्रा से लौट रहे लोगों को पेड या फिर प्रशासनिक क्वारंटीन में सात दिन तक रहना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद दोबारा आरटीपीसीआर जांच में निगेटिव आने के बाद ही वे घरों को जा सकेंगे। लेकिन कठुआ जिले में सात मामलों में सामने आई लापरवाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं। नेशनल सर्विलांस कमेटी की ओर से ऐसे यात्रियों का डाटा प्रदेश सर्विलांस और फिर जिला सर्विलांस को मुहैया करवाया जाता है। इसमें एक दिन का समय लग रहा है, लेकिन इस अवधि में विदेश यात्रा कर लौट रहे लोग सीधा घरों को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कठुआ प्रशासन को सात लोगाें के आने की सूचना मिली तो टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया। सीएमओ कठुआ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि विदेश यात्रा कर लौटने वालों की पहचान की जा रही है। इन्हें क्वारंटीन करवाने के साथ ही सात दिन बाद अनिवार्य आरटीपीसीआर जांच भी करवाई जाएगी। जिले में यूके और यूएई से लौटे सात लोग मिले हैं। इनमें से तीन कट्टल ब्राह्मणा हीरानगर और चार गोविंदसर में एक ही परिवार से हैं। ब्यूरो/संवाद
 
डीसी कठुआ राहुल यादव ने बताया कि जो लोग विदेश यात्रा के बाद घरों को पहुंच चुके हैं उन्हें वहीं पर क्वारंटीन कर दिया गया है। विदेश से लौटने वालों को पीएचसी खरोट में तैयार या फिर पेड क्वारंटीन में सात दिन तक रहना होगा। जिसके बाद जांच में निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बाद ही उन्हें घरों को जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed