{"_id":"5a1c57744f1c1b193e8b545b","slug":"seven-months-later-21-indian-go-to-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने बाद 21 भारतीय पीओके के लिए हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने बाद 21 भारतीय पीओके के लिए हुए रवाना
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब सात महीनों बाद 21 भारतीय नागरिकों को पुंछ रावलाकोट बस में सवार होकर पीओके में बसे रिश्तेदारों के पास जाने का मौका मिला। इससे उन लोगों के चेहरे खिल गए हैं जिन्होंने लंबे समय से पीओके जाने के आवेदन किया हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को पुंछ-रावलाकोट बस सेवा से भारत व पीओके के 76 लोग नियंत्रण रेखा के आरपार हुए। इस मौके पर अपनों से मिलने एवं अलग होने के दौरान कही खुशी थी तो कहीं आंख भर आई। सुबह करीब दस बजे नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम से पुंछ रावलाकोट बस चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
इसमें 25 लोग सवार हुए जिनमें 21 भारतीय नागरिक पहली बार पीओके में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने को उस पार गए। चार पीओके के लोग भारत में बसे अपने रिश्तेदारों के पास एक महीना बिताकर वतन लौटे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पीओके की तरफ से रावलाकोट पुंछ बस में सवार होकर 51 पीओके के लोग इस पार पहुंचे। सात महीने के बाद पहला अवसर है जब किसी भारतीय नागरिक को उस पार जाने का मोका मिला है। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से किसी भी भारतीय नागरिक को परमिट जारी नहीं किया गया था।