{"_id":"610ee2318ebc3e71062ce604","slug":"seven-injured-including-two-children-after-car-overturned-in-a-ditch-reasi-news-jmu241114722","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में पलटने से दो बच्चों सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में पलटने से दो बच्चों सहित सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। शाम को कटड़ा मार्ग के सिंबल चोया इलाके में कार के खाई में पटलने से दो बच्चों सहित सात लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को कटड़ा की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार (जेके02बीपी-3626) काला मोड़ स्थित सिंबल चोया इलाके में अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी।
हादसे में दो बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुषों सहित सात लोग घायल हुए हैं। मौके पर से गुजर रहे वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान चालक पुरुषोत्तम कुमार (36) पुत्र शिव राम निवासी चनैनी उधमपुर के रूप में हुई हैं, जिसे बाद में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। अन्य घायलों में ओंकार सिंह (32) पुत्र पूर्ण सिंह, युद्धवीर सिंह (28) पुत्र पूर्ण सिंह, शंकुलतला देवी (30) पत्नी ओंकार सिंह, बबीता देवी (28) पुत्री ध्यान सिंह सभी निवासी पोगल, रामबन के रूप में हुई। हादसे में ओंकार सिंह का पांच वर्षिय पुत्र नमन और एक वर्षिय नितिन भी घायल हुआ है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।