{"_id":"63f604bd8640c2e790ec49ffabcdb1ff","slug":"seven-injured-in-road-accident-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सात जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
Updated Mon, 04 May 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयालाचक छलां मार्ग पर रविवार शाम को तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही इस हादसे में सात लोग ही घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस (जेके21ए-1818) दयालाचक की तरफ आ रही थी। विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार (पीबी35यू-9758) के साथ बस भिड़ गई। कार को टक्कर मारने के बाद बस एक ट्रक (एचआर69-8656) के साथ टकरा गई। छलां के निकट थैं गांव में हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखो पुकार मच गई।
विज्ञापन
इस बीच स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। एक-एक कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर शाम करीब साढ़े सात बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गए। घायलों को अंदरूनी चोटें आई थीं और उनमें से कई घायल सदमे थे।
विज्ञापन
घायलों की पहचान गंजू देवी निवासी बरोटा, त्रिप्ता देवी निवासी गुड़ा कल्याल, मुकेश शर्मा निवासी इंदिरा कालोनी, विजय कुमार निवासी वार्ड तीन कठुआ, संतोष कुमार निवासी वार्ड तीन कठुआ, भोली देवी निवासी मंगलूर और रतनचंद निवासी मंगलूर के रूप में हुई है।