फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Seven including five IFS officers transferred in Jammu and Kashmir

बदलाव: जम्मू कश्मीर में पांच आईएफएस अधिकारियों समेत सात के तबादले, जल्द पदभार संभालने के निर्देश 

Mon, 14 Feb 2022 03:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 03:19 PM IST
सार

भारतीय वन सेवा के पांच अधिकारियों समेत वन विभाग में सात अफसरों का तबादला कर दिया गया है। विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की तरफ से रविवार तबादला आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन
Seven including five IFS officers transferred in Jammu and Kashmir
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय वन सेवा के पांच अधिकारियों समेत वन विभाग में सात अफसरों का तबादला कर दिया गया है। विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की तरफ से रविवार तबादला आदेश जारी किए गए। इसमें पीसीसीएफ कार्यालय में मुख्य वन संरक्षक के पद का जिम्मा संभाल रहे आईएफएस अधिकारी डॉ. बी बालाजी का तबादला कर उन्हें पीसीसीएफ जेएंडके के कार्यालय में योजना और परियोजना का मुख्य वन संरक्षक का प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

 

वन संरक्षण अधिनियम के नोडल अफसर एस सेंथिल कुमार को वन विभाग में वन सतर्कता संरक्षक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। दक्षिण कश्मीर में प्रभारी वन संरक्षक आईएफएस अधिकारी तौहीद अहमद देवा को कार्यकारी योजना सर्किल जेएंडके का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया है। 

विज्ञापन

 

कार्यकारी योजना सर्किल जेएंडके के प्रभारी संरक्षक इरफान अली शाह को दक्षिण कश्मीर सर्किल का प्रभारी वन संरक्षक, जम्मू के मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में अटैच आईएफएस अधिकारी मोहन चौधरी को केंद्र शासित लद्दाख में डिसपोजल पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीएफओ वन डिवीजन अनंतनाग फिरोज अहमद को भी लद्दाख सरकार के डिस्पोजल पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed