फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   seven districts, sports center, coach

Jammu News: खिलाड़ियों को सुविधा, सात जिलों के सेंटर में चार खेलों के कोच होंगे नियुक्त

विज्ञापन
seven districts, sports center, coach
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सात जिलों के खेलो इंडिया सेंटर में चार खेलों के कोच नियुक्त किए जा रहे हैं। इसमें कुलगाम में कराटे, श्रीनगर में जिमनास्टिक, पुलवामा में टेबल टेनिस और स्केटिंग, जबकि उधमपुर, राजोरी, सांबा और डोडा में टेबल टेनिस का एक-एक कोच नियुक्त किया जाएगा। पूर्व खिलाड़ियों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे न सिर्फ खिलाड़ियों को कोच, बल्कि पूर्व खिलाड़ियों को रोजगार भी मिलेगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की खेलो इंडिया योजना के तहत प्रदेश के सभी 20 जिलों में 100 खेलो इंडिया सेंटर हैं, जिसमें हर जिले में पांच सेंटर हैं। स्पोर्ट्स काउंसिल अब आठ खेलो इंडिया सेंटर में कोच नियुक्त करने जा रही है। पूर्व खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं। इंडोर स्पोर्ट्स हाल कइमोह कुलगाम में कराटे कोच नियुक्त किया जाएगा। श्रीनगर के इलाहीबाग इंडोर स्टेडियम में जिम्नास्टिक, पुलवामा राजपोरा इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में टेनिस और प्लाइंग फिल्ड कदलाबल पम्पोर में स्केटिंग, उधमपुर के इंडोर स्पोर्ट्स हॉल रामनगर, राजोरी के इंडोर स्पोर्ट्स हाल कोटरंका, सांबा के इंडोर स्पोर्ट्स हॉल और डोडा के इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में टेबल टेनिस का कोच नियुक्ति किया जाएगा। पूर्व खिलाड़ियों की नियुक्ति से न सिर्फ दूरदराज क्षेत्र के खिलाड़ियों को कोच मिलेगा, बल्कि पूर्व खिलाड़ियों को रोजगार मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed