फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Seven days remand of three accused in SI recruitment scam extended

JKP SI Exam Scam: एसआई भर्ती घोटाले के तीन आरोपियों की सात दिन की रिमांड बढ़ी

Fri, 30 Sep 2022 03:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 30 Sep 2022 03:33 PM IST
सार

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच कर रही है। अब तक 8 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इनमें एक रिटायर सीआरपीएफ कर्मी, एक आईआरपी जवान, एक पुलिस कांस्टेबल और एक सरकारी शिक्षक समेत 8 लोग हैं।

विज्ञापन
Seven days remand of three accused in SI recruitment scam extended
Jammu Kashmir Recruitment Scam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में शामिल तीन आरोपियों को 7 और दो की तीन दिन रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है। सीबीआई ने रिमांड के लिए आरोपियों को गुरुवार को सीजेएम जम्मू के समक्ष पेश किया। राकेश कुमार निवासी मावा अखनूर, केवल कृष्ण निवासी चौधरीवाला खौड़, अश्विनी कुमार निवासी कचरैल खौड़ को 7 दिन और हरियाणा के रेेवाड़ी के रहने वाले जनित यादव और अनिल कुमार को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन


सीजेएम अमर सिंह लंगेह ने कहा कि आरोपी राकेश कुमार, केवल कृष्ण और अश्विनी कुमार को 23 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इनकी पहले 6 दिन की रिमांड दी गई थी, लेकिन इनके खिलाफ 420 का मामला दर्ज है और यह गैर जमानती अपराध है। इस मामले की जांच अभी शुरूआती चरण में है। इसलिए आरोपियों को हिरासत में रखना जरूरी है। लिहाजा इनको 7 दिन की रिमांड देने की मंजूरी दी जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं, अन्य आरोपियों जतिन यादव और अनिल कुमार का भी रिमांड देना जरूरी है। बता दें कि सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच कर रही है। अब तक 8 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इनमें एक रिटायर सीआरपीएफ कर्मी, एक आईआरपी जवान, एक पुलिस कांस्टेबल और एक सरकारी शिक्षक समेत 8 लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed