{"_id":"2400a380ed0075587f62221d95bc5c14","slug":"service-tax-extended-in-budget-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस टैक्स लगने से जम्मूवासियों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस टैक्स लगने से जम्मूवासियों में मायूसी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 28 Feb 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से बजट पेश किए जाने से ही सभी वर्गों के लोगों में मायूसी छा गई है। लोगों का कहना है कि रेस्तरां में खाने-पीने की चीज हो या अन्य उत्पादों पर, सर्विस टैक्स लगाकर वित्त मंत्री ने लोगों की जेब को अच्छा-खासा तंग कर दिया है।
विज्ञापन
युवा वर्ग ही नहीं, बल्कि सभी वर्गों के लोगों का कहना है कि आगे ही कम महंगाई थी कि वित्त मंत्री ने और भी सर्विस टैक्स लगा दिया। रेस्तरां में खाने-पीने की चीजों पर सर्विस टैक्स लगाए जाने पर नीलम रानी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छा है रेस्तरां में सर्विस टैक्स लगा। उन्होंने कहा कि सर्विस टैक्स लगने से युवा अब रेस्तरां में खाने-खाने से परहेज करेंगे।
विज्ञापन
शीतल चिब ने मायूस होकर कहा कि पहले से ही सब कुछ महंगा है अब और सर्विस टैक्स बढ़ाकर हम लोगों की जेब और भी ज्यादा ढीली कर दी है। उन्होंने कहा कि रेस्तरां हो या अन्य उत्पाद, सर्विस टैक्स लगाकर सही नहीं किया गया।
विज्ञापन
कोमल और सिंधु ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रेस्तरां और खाने-पीने से संबंधित चीजों पर सर्विस टैक्स लगाकर ठीक भी किया और गलत भी किया है।