{"_id":"593647654f1c1b841c9c83fb","slug":"separatists-removed-marks-of-conspiracy-before-nia-raids","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NIA की छापेमारी से पहले अलगाववादियों ने मिटाए नापाक साजिश के सबूत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA की छापेमारी से पहले अलगाववादियों ने मिटाए नापाक साजिश के सबूत!
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी
- फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर में एनआईए की छापेमारी से पहले अलगाववादी नेताओं द्वारा सबूत मिटाने की साजिश किए जाने की बात कही जा रही है। उच्च स्तरीय सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारियों के अनुसार एजेंसी को इस बात का शक है कि अलगाववादी नेताओं द्वारा छापेमारी से पहले सबूत मिटाने की कोशिश हुई हो सकती है।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले में एनआईए या स्थानीय स्तर पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी को इस बात का शक है कि रविवार को हुई छापेमारी से पहले कश्मीर में अलगाववादी नेताओं द्वारा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कश्मीर में हिंसा के लिए हवाला के जरिए आतंकी संगठनों और पाकिस्तान से फंडिंग के मामले को लेकर एनआईए द्वारा पिछले दिनों केस दर्ज किया गया है। इसके बाद से ही दिल्ली में हुर्रियत के तमाम नेताओं से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
हुर्रियत नेताओं के घर से मिले थे आतंकी संगठनों के लेटरहेड
Syed Ali Shah Geelani
- फोटो : फाइल फोटो
इससे पहले कश्मीर में अलगाववादी नेताओं के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इस क्रम में श्रीनगर और जम्मू के कुछ ठिकानोें समेत दिल्ली और अन्य राज्यों में एनआईए द्वारा बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई थी।
एनआईए की छापेमारी के दौरान एक बिजनेसमैन के पास से पाकिस्तानी करेंसी मिलने की बात सामने आई थी। इसके साथ ही कश्मीर में हुर्रियत के नेताओं के ठिकानों से आतंकी संगठनों के लेटरहेड समेत कई अन्य चीजें मिलने की बात भी सामने आई है।
एनआईए की छापेमारी के दौरान एक बिजनेसमैन के पास से पाकिस्तानी करेंसी मिलने की बात सामने आई थी। इसके साथ ही कश्मीर में हुर्रियत के नेताओं के ठिकानों से आतंकी संगठनों के लेटरहेड समेत कई अन्य चीजें मिलने की बात भी सामने आई है।